भिलाई। भिलाई के जवाहर नगर, वार्ड क्रमांक-25 में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के पास श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवीसीय आयोजन के अंतिम दिन देव प्रतिमा की स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूजन के अलावा विभिन्न वैदिक विधान पूरे किए गए। चिंत्राश चेतना मंच के मुख्य सचिव अंशुमान वर्मा ने बताया की समाज के बच्चों व महिलाओं ने मंचीय कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियां दी। भिलाई के जवाहर नगर वार्ड क्रमांक-25 में श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चिंत्राश चेतना मंच के मुख्य सचिव अंशुमान वर्मा ने बताया कि, विगत कई वर्षों से श्री चित्रगुप्त पूजन महोत्सव, दीपावली मिलन, होली मिलन, मुंशी प्रेमचंद जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

उक्त मंदिर को ही अब भव्य रूप दिया गया है। तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन शनिवार को वेदी पूजन प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पटना से लाई गई आकर्षक मूर्ति की स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11 बजे से की गई। इसके बाद हवन, पूर्णाहूति एवं महाआरती का आयोजन हुआ। भोग भंडारा दोपहर-1 बजे से मंचीय कार्यक्रम भी हुआ।
अंतिम दिन मंचीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना मेंरे लिए सौभाग्य की बात है। अच्छे व बुरे कर्मों का लेखा जोखा करने वाले देव के इस समारोह में हम संकल्प लें कि समाज को विकासोंन्मुखी दिशा में ले जाएंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव एवं ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव ने समाज एवं मंदिर के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही। मंचस्थ पार्षद नोहर वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, डा राकेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सक्सेना ने भी संबोधन दिया। उल्लेखनीय है कि उक्त मूर्ति पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं एसआइएस ग्रुप के प्रमुख रविन्द्र किशोर सिन्हा द्वारा प्रदत्त किया गया है। कार्यक्रम में चिंत्राश संगीत समिति की ओर से प्रस्तुति दी गई।
संचालन कमलकांत एवं आभार प्रदर्शन चित्रांश चेतना मंच के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर मनोज सिन्हा, सत्यनारायण भटनागर, करुणचंद्र सक्सेना, डा राकेश श्रीवास्तव, संजय खरे, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, कमलकांत श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, चंद्रकांत श्रीवास्तव, अंशुमान वर्मा, संदीप भटनागर, चित्रांश खरे, अचल श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, रूद्रनारायण सिन्हा, दीपक कुलश्रेष्ठ, राकेश मोहन, एके अमलेश, आशीष सहाय, अनमोल श्रीवास्तव आदि थे। वहीं महिला समाज की ओर से रेणू श्रीवास्तव, अपर्णा श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, संध्या सक्सेना, नीतू श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, मीतू श्रीवास्तव, मालती भटनागर, काजल वर्मा, काजल भटनागर, राजेश्वरी खरे, दीपिका खरे, वर्षा श्रीवास्तव, साधना अमलेश सहित अन्य थे।