10 लाख लोगों में से 4 को होने वाले “पर्थीज डिसीज” का भिलाई के हाईटेक हॉस्पिटल में सफल इलाज… डॉ. दीपक सिन्हा ने किया सर्जरी, शुरुआत में हिप और घुटने में होता है दर्द

भिलाई। भिलाई के हाइटेक सुपरस्पेशालिस्ट हॉस्पिटल में “पर्थीज डिसीज” से ग्रस्त एक 11 वर्षीय बालक का सफल इलाज किया गया. यह रोग 10 लाख लोगों में केवल 4 लोगों में पाया जाता है. इस अत्यंत विरल स्थिति में जांघ की हड्डी के ऊपर का हिस्सा (फीमरल नेक) सूखने लगता है और साकेट से बाहर की ओर निकल आता है. इसके कारण रोगी को असहनीय पीड़ा होती है. उसका चलना फिरना या हिलना डुलना तक बंद हो जाता है.

अस्थि रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने बताया कि यह एक अत्यन्त विरल स्थिति थी. इसके विषय में पहले गहन अध्ययन किया, अन्य अस्थि शल्य चिकित्सकों से भी बात की. इसके बाद लाइन ऑफ ट्रीटमेंट तय किया गया. डॉ दीपक सिन्हा ने बताया कि यह रोग आम तौर पर 4 से 10 साल की उम्र के बीच सामने आता है. रक्त संचार में रुकावट के कारण फीमरल नेक मृतप्राय हो जाता है. आरंभिक अवस्था में रोगी को कूल्हे अथवा घुटने में दर्द होने लगता है और वह लंगड़ाकर चलने लगता है. बाद में दर्द इतना बढ़ जाता है कि हिलना डुलना तक मुश्किल हो जाता है.

आरंभिक स्थिति में फिजियोथेरेपी तथा घरेलू कसरतों से आंशिक लाभ मिल सकता पर सर्जरी ही इसका स्थायी इलाज है. रोगी को ठीक होने में कुछ महीनों से लेकर सालों लग सकते हैं. रोगी के परिजनों से चर्चा करने के बाद सर्जरी करना निश्चित किया गया. इसके तहत जांघ की हड्डी के ऊपरी हिस्से में वी-कट लगाया गया. एक इम्लांट की मदद से ऊपरी हिस्से की गोली को कूल्हे के साकेट में पहुंचाया गया. इस इम्प्लांट का एक हिस्सा जांघ की हड्डी के निचले हिस्से के भीतर तथा दूसरा हिस्सा फीमरल नेक के बाहर से फिक्स किया गया. सर्जरी के तुरन्त बाद बच्चे की तकलीफ खत्म हो गई. फिलहाल बच्चे के पैरों को विशेष प्रकार के प्लास्टर में रखा गया है. प्लास्टर कटने के बाद उसे फिजियोथेरेपी की आवश्यकता होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...