रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बने सुनील सोनी, CM साय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बोले – रायपुर दक्षिण का उपचुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि – रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। भारतीय जनता पार्टी यह उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि – रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर दक्षिण की जनता प्रत्येक विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देते आई है और निश्चित ही इस बार यहां की देवतुल्य जनता के प्रेम और आशीर्वाद से जीत पुनः भाजपा की ही होगी।
सुनील सोनी जी को अग्रिम शुभकामनाएं!

गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान 13 नवंबर को होंगे और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। भाजपा ने इस सीट से रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...