CG ब्रेकिंग: अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र या कुछ और ? चाचा ने 3 साल की मासूम भतीजी की कर दी हत्या… सर धड़ से किया अलग… ग्रामीणों का कहना – तंत्र-मंत्र के चलते चढ़ा दी बलि, SP शशिमोहन ने बताया ये तथ्य

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते एक सगे चाचा ने अपनी 3 साल की मासूम भतीजी की सर धड़ से अलग कर बलि चढ़ा दी। शव को चूल्हा में झोंक दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 35 वर्षीय रामप्रसाद नाग है। वह ग्राम छातासराई का रहने वाला है। वही एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया की आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और आए दिन अपने भाई से विवाद करता था। परिवार और गांव के कुछ लोग इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं। जो सरासर गलत है। पुलिस के विवेचना में कही भी इस तरह के तथ्य नहीं आए है। पारिवारिक विवाद पर हत्या को आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया है। गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की ये उपज है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपी के संपर्क में कोई जादू टोना वाला आया होगा था, जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...