दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम सुरपा में नव युवा संगठन सुरपा की 11वी वर्षगाठ और महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम स्तरीय सुरपा ओलंपिक का आयोजन ओदरागहन के युवा सरपंच जिनेश जैन राजा के नेतृत्व में किया गया है। जिसमे ग्राम के प्रबुद्ध बुजुर्ग जन सहित वरिष्ठ महिलाए अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो के समायोजन में यह कार्यक्रम आहूत की गई है जिसमे प्रमुख रूप से कबड्डी प्रतियोगिता महिला पुरुष, धीमी सायकल रेस, रस्सा कस्सी, भौरा, बांटी, बिल्लस, रंगोली, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजक नव युवा संगठन सुरपा के समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य विगत दिनों से जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।
