CG – अवैध संबंध का शक और कर दिया मर्डर: भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, मां से अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कुछ दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। आपको बता दे कि, छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी में शनिवार को एक युवक की लाश मिली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने संदिग्ध भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार पिपरछड़ी के अमलीपारा निवासी अर्जुन सिंह कमार का शव संदिग्ध अवस्था में उसके बड़े भाई हीरा सिंह के घर पर शनिवार को मिली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान मृतक के भतीजे शंकर लाल कमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल लिया।

शंकर ने बताया कि मां कौशिल्या और चाचा अर्जुन कमार के बीच अवैध संबंध है ऐसा उसे शक था। इसी शक की वजह से उसने अपने चाचा अर्जुन के सर पर लोहे के राड से हमला कर दिया। अर्जुन खून से लथपथ होकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शंकर कमार के विरूद्व धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...