Bhilai News : पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में घुम रहे संदिग्ध, अब तक पुलिस हिरासत में 20 लोग

दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित हो रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में देशभर से लाखों श्रद्धालु आए हुए हैं। इन श्रद्धालुओं के बीच कई संदिग्ध भी घूम रहे हैं, जो मौका पाकर चोरी, लूट और चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने तीन दिनों के अंदर ही 20 लोगों को हिरासत में लेकर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इनके पास कोई वैध दस्तावेज तक नहीं मिले हैं।

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके सामानों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कथा स्थल और आस-पास की जांच की जा रही है। पुलिस सिविल ड्रेस में इन पर नजर रखी हुई है। किसी भी संदिग्ध को पहले कुछ घंटे तक वॉच किया जाता है। शक बढ़ने पर उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाना लाया जा रहा है। पहले दिन जहां पुलिस ने 9 महिलाओं को हिरासत में लिया था।वहीं रविवार को 11 संदिग्ध महिला पुरुष को हिरासत में लिया है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज की कथा 25 दिसंबर से चल रही है। कथा का समापन 29 दिसंबर यानी आज सोमवार को होगा। कथा पंडाल एवं उसके आसपास चैन स्नेचिंग, पॉकेटमारी एवं चोरी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अगल से टीम गठित की है और लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चला रही है।

संदिग्धों में मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं। इनमें अकी रुइया, रहीस्ता बाई, देवरिया, परमाल सिंह, आलमगीर, भावना, करू जमीदार, टिंकू केवट, श्रवण कुमार, सुनील कुमार एवं आशु शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...