CG – 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौत: स्कूल के हॉस्टल के वॉशरूम में पड़ी मिली… हार्ट अटैक से जान जाने की आशंका… स्कूल प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप

CG

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्लालय से लगे हुए पटेलपाली गांव में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हास्टल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग के ग्राम पटेलपाली में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हास्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा जो कि सक्ती जिले के मालखैरादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोता की रहने वाली थी।

दरअसल यह पूरा मामला पटेल पाली में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का है। जहां के 12वीं कक्षा की छात्रा श्रेया सुबह हॉस्टल में वॉशरूम गई थी। काफी देर तक वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने वार्डन को उसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ जहां छात्रा जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दिनों से छात्रा का तबियत ठीक नही थी और उसे सर्दी खांसी की शिकायत थी। प्रांरभिक जांच के दौरान आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक आने की वजह से संभवतः छात्रा की मौत हुई होगी। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

घटना की जानकारी होने के बाद NSUI के छात्र स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि, स्कूल प्रबंधन के मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी काफी देर के बाद पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं ने जूट मिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले में प्रबंधन का कहना है कि, हॉस्टल से सूचना मिलने के बाद तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है प्रबंधन जांच में सहयोग कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...