रायपुर में मनाया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: राजधानी के सभी 70 वार्डों के विभिन्न 140 स्थानों पर सफाई श्रमदान में आमजनों ने सहभागिता दर्ज की… महापौर, आयुक्त, स्वच्छता दीदियों ने दिया स्वछता सन्देश

रायपुर। 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों ने समय निकालकर श्रमदान के इस महाभियान में बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली-मोहल्ले को सेवा ग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज शनिवार को नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के 2-2 स्थानों कुल 140 विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में सभी वार्ड पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों, ग्रीन आर्मी सहित विभिन्न स्वयंसेवी, समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवकों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों, युवाओं, गणमान्य जनों, नगर पालिक निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग अध्यक्ष एवं पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद आकाश तिवारी ने स्वयंसेवकों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर ऑक्सीजोन पहुंचकर झाडू लगाकर कचरा एकत्रित कर स्वच्छता कायम कर आमजनों को स्वच्छ नगर का सकारात्मक सन्देश दिया. महापौर, आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने नागरिकों से कचरा सड़क, नाली, नाला,तालाब में नहीं डालने एवं सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को देकर रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत बनाने का संकल्प लेने का पुनः आव्हान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...