स्वयंसिद्धा की रायपुर यूनिट ने सेलिब्रेट किया फाउंडेशन डे: राजधानी की गृहणियों को जोड़ने चलेगा अभियान, टैलेंट को दिया जाएगा प्लेटफॉर्म…हिंदी में कार्य संस्कृति को बढ़ाने लिया संकल्प

भिलाई। स्वयंसिद्धा एनजीओ का स्थापना दिवस रायपुर इकाई द्वारा एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम के द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री डॉ.मंजुला श्रीवास्तव थी। गुरु वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वयंसिद्धा रायपुर इकाई प्रमुख शीलू लुनिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायपुर की अधिक से अधिक गृहणियों को स्वयंसिद्धा में जुड़ के अब अपनी प्रतिभा को मंच व सम्मान देने का अवसर प्राप्त होगा।

भिलाई के सूर्य नगर स्थित बस्ती में हुई आगजनी पीड़ितों को रायपुर इकाई की बहनों ने दिल खोलकर अपना सहयोग दिया। स्वयंसिद्धा की रायपुर ईकाई द्वारा शीघ्र ही एक बड़े कार्यक्रम की योजना है। कार्यक्रम में कथक गुरु पूजा शुक्ला की छात्राओं मासूम लुनिया,अक्षिता दुबे और ओजल नाथ ने अपने नृत्य द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

डॉ मंजुला श्रीवास्तव ने हिंदी पर रचित अपनी कविता का पठन किया व सबने हिंदी में कार्य संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रीति केसकर एवं अर्पणा शर्मा ने अपने गीतों से सबको मंत्रमुग्ध किया।

स्वयंसिद्धा की संस्थापक एवं डायरेक्टर डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि स्वयंसिद्धा अब रायपुर, मुंगेली,जबलपुर,जगदलपुर रायगढ़ ईकाई में गठित हो चुकी है। इनमें रायपुर इकाई ने अभी तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कार्यक्रम में पूजा शुक्ला, सुमन ओझा,अनीता लुनिया,नीता जैन,अर्पणा शर्मा,नीता ओझा,शीतल नायडू,आरती नाग सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...