चिटफंड के फ्रॉड डायरेक्टर्स के खिलाफ होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई: दुर्ग रेंज पुलिस IG गर्ग ने पेंडिंग मामलों को लेकर ली अहम बैठक… फरार डायरेक्टर्स की होगी गिरफ्तारी और संपति होगी चिन्हांकित

दुर्ग। दुर्ग रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) रामगोपाल गर्ग (IPS) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें चिटफंड के पेंडिंग मामलों पर पुलिस अधिकारीयों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फरार डायरेक्टर्स की शीघ्र गिरफ्तारी और उनकी चल-अचल संपत्तियों के चिन्हांकन कर कार्रवाई करना था।

गर्ग ने पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेंद्र शुक्ला और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरार डायरेक्टर्स को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाएं और उनकी संपत्तियों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करने की प्रक्रिया को तेज करें। जिन प्रकरणों में कुर्की एवं नीलामी की कार्रवाई शेष है, संबंधित से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देशित किया गया।

सभी अधिकारियों ने चिटफंड मामलों में हो रही प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। इस बैठक में निम्नलिखित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे:- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु (आईपीएस) चिराग जैन, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय पुंढीर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष बंछोर, नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल एवं दुर्ग जिले के विभिन्न थानों के प्रभारीगण एवं विवेचक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...