VIDEO: छत्तीसगढ़ महतारी का नाम लेकर PM मोदी ने जय जोहार से शुरू किया अपना संबोधन… कांग्रेस पर करारा हमला; प्रधानमंत्री बनने के बाद 9वीं बार छत्तीसगढ़ आए मोदी

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर दौरे पर थे। सरकारी कार्यक्रम के बाद उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपनी भाषण की शुरुआत उन्होंने छत्तीसगढ़ी में की। छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश के देवी-देवताओं को याद करते हुए उन्होंने जय जोहार से लोगों का अभिवादन किया। लोगों का जोश देखने लायक था। इसके बाद उन्होंने सभा में आ रहे तीन कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत पर श्रद्धांजलि दी। ये हादसा रतनपुर में हुआ है। जनसभा में PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया।

PM मोदी ने अपने 30 मिनट के संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में एक ही चर्चा है कि बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो। यह राज्य भाजपा ने बनाया है और यहां के लोगों को भाजपा ही समझती है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले को लेकर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन हर भ्रष्टाचारी सुन ले मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7600 करोड़ के कई योजनाओं की सौगात दी।

देखिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का वीडियो

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...