CG – गन्दी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार: आए दिन छात्रा से करता था छेड़छाड़ और अश्लील हरकत… शिकायत होने पर नप गए गुरूजी… खुद को बताने लगा मानसिक रोगी

धमतरी। छत्तीसगढ़ में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक आए दिन छात्रा से छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था। नाबालिग छात्रा ने इस मामले में बिरझेर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक का नाम मोहन लाल साहू बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। बीरझेर चौकी पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी दौरान शिक्षक मोहनलाल साहू ने खुद को मानसिक रोगी बताकर कोलार के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा लिया, लेकिन पुलिस ने उसकी इस तरह चालाकी को पकड़ लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग छात्रा ने शिक्षक के द्वारा किए गए मैसेज और अन्य साक्ष्य को भी पुलिस के सामने प्रस्तुत किया है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...