CG -शिक्षक की पिटाई: युवती के साथ रह था लिव-इन में… नाराज मां-बाप ने बीच रास्ते में गुरूजी की कर दी धुनाई… VIDEO वायरल होने के बाद मामला आया सामने

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शिक्षक के पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की शिक्षक एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था जिससे युवती के परिवार वाले नाराज थे। फिर जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने टीचर के दोनों हाथ बांध दिए। इसके बाद बीच रास्ते में जमकर पीटा है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मरकाटोला स्कूल में बिहारीलाल खरे टीचर के रूप में पदस्थ है। उसका इलाके के किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते वो युवती के साथ ही कई दिनों से रह रहा था। इधर, युवती के मां-बाप इस बात से नाराज थे और कई बार टीचर का विरोध कर चुके थे।

वहीं 9 सितंबर को टीचर किसी काम से बाहर जा रहा था। उसी दौरान युवती के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। उनके साथ गांव के लोग भी थे। इसके बाद उन्होंने टीचर को रास्ते में ही रोक दिया और पीटने लगे। युवती के मां-बाप का आरोप है कि टीचर बहलाृ-फुसलाकर ले गया है और अपने साथ रखा हुआ है।

घटना के वक्त युवती के माता-पिता ने कई दफा टीचर से पूछा भी कि उसने लड़की को कहां रखा है। मगर टीचर ने साफ कह दिया कि उसे पता नहीं, टीचर ने कहा कि आप लोगों को जो करना हो वो कर लो। मैं लड़की के बारे में कुछ नहीं बताऊंगा।

वहीं घटना के 3 दिन बाद मामले का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। इस मामले में ये भी पता चला है कि टीचर का परिवार पुसावड़ गांव में रहता है। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...