सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, दुर्ग से रोज करती थी आना-जाना, बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी खत्म कर स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

बालोद। जिले में लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ रही है. शनिवार को फिर एक हादसा हुआ. स्कूल में परीक्षा संपन्न कराकर स्कूटी से वापस घर लौट रही शिक्षिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, वहीं साथ जा रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई. बता दें कि शिक्षिका रोज दुर्ग से शेरपार स्कूल आना जाना करती थी।

शनिवार को 10वीं का एक्जाम खत्म होने के बाद देर शाम मोहला विकासखण्ड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक महिला प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित घर के लिए निकली थी. इस बीच दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. इस हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है.

शिक्षिका दुर्ग से आना-जाना करती थी, वहीं प्यून देवरी से आना-जाना करती थी. गाड़ी प्यून चला रही थी. पुलिस ने शाम होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवा दिया था, आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...