CG ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर निकले स्कूटी सवार महिला शिक्षकाओं को कुचला… हादसे में टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष की मौत… एक शिक्षिका की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर निकले स्कूटी सवार महिला शिक्षकाओं को कुचला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक सड़क हादसे में शिक्षिका की जान चली गई है। छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीता बघेल की मौत हो गई। वह अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही नीता बघेल की मौत हो गई, जबकि मीना साहू की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका नीता बघेल ग्राम चंदन बिरही में पदस्थ थीं। उनकी परीक्षा में कॉपी जांचने में ड्यूटी लगी थी। इसके चलते रविवार का स्कूटी से अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ जा रही थीं। अभी वे ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जैसे ही दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिरीं, ट्रक का पहिया नीता बघेल के सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।

इस बीच मौका मिलने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि नीता बघेल अपने पति से अलग मायके में रहती थीं। उनके दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू ग्राम बोहारडीह की रहने वाली हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। शिक्षिकाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं हादसे से टीचर्स एसोसिएशन में भी शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग निगम चलाएगा वाटर टैक्स वसूली अभियान: सर्वे में...

दुर्ग। दुर्ग निगम के शहरी क्षेत्र में जल कर (वाटर टैक्स) वसूली अभियान चलाने की तैयारी में है। शहर क्षेत्र में पानी आपूर्ति नगर...

CG बिग ब्रेकिंग: स्कूलों की गर्मी छुट्टी बढ़ी… अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल...

CG – पति ने अज्ञात कारणों से खाया जहर,...

पति ने अज्ञात कारणों से खाया जहर कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। जिसके बाद सदमे...

राजधानी में संडे को जमी थी हाई क्लास जुआरियों...

पुलिस को देख मुंह छुपाने लगे सभी आरोपी पुलिस ने जारी किए सभी आरोपियों के नाम अभनपुर थाना और ACCU ने की सयुंक्त कार्रवाई रायपुर SSP ने...

ट्रेंडिंग