CM साय से मिले शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी, वेतन विसंगति जल्द दूर करने सौंपा ज्ञापन

रायपुर। छतीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की। जशपुर जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता की पहल पर सीएम से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वेतन विसंगति दूर करने से संबंधित सभी तथ्यों को विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने सभी तथ्यों को गंभीरता से सुना और इस संबध में अधिकारियों के साथ चर्चा कर आगे इस दिशा में पहल करने की बात कही।

ज्ञात हो कि 2018 से प्रदेश के सहायक शिक्षक अपने वेतन विसंगति को दूर कराने की मांग को लेकर संघर्षरत रहे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा वेतन विसंगति दूर करने 90 दिनों की कमेटी भी गठित किया था। समिति का निर्णय 5 वर्षो तक नहीं आया, तत्कालीन समय में विपक्ष में रहे वर्तमान सरकार ने सहायक शिक्षकों के दर्द को समझते हुए अपने घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने की मांग को शामिल किया। इससे प्रदेश के सहायक शिक्षको में आस जगी, इसी पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से शीघ्र ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर मोदी की गारंटी, यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी को चरितार्थ करने का आग्रह किया।

सीएम से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्य्क्ष कौशल अवस्थी, बसन्त कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू लाल टण्डन, जिला अध्यक्ष जशपुर अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष एमसीबी सुरेश नेताम, जिला अध्यक्ष बालोद देवेंद्र हरमुख, जिला अध्यक्ष बेमेतरा अशोक शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...