रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा, 10 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने ACB से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उनके पिता और बुआ का नाम दर्ज कराने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद जब आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। साथ ही मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ACB के डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में फिलहाल किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच जारी है और विवेचना के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 156 खिलाड़ियों को साय सरकार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. साय सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल आठ सालों से अधिक...

CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव,...

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के...