सुपेला अस्पताल में बदमाशों का आतंक : नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर और नर्सों से की बदतमीजी, तोड़फोड़ भी की, स्टॉफ में दहशत

भिलाई। असामाजिक तत्वों ने आज सुबह लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में उत्पात मचाने हुए तोड़फोड़ की है। वहीं ड्यूटी डॉक्टर और नर्सों के साथ भी गाली गलौच और बदतमीजी की। इस घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और नर्सों में दहशत का माहौल है।

यह घटना सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 4 से 5 युवक शराब के नशे में सुपेला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से गाली गलौज और बदतमीजी करने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। अस्पताल की नर्सों ने घटना का वीडियो बनाया है।

पूरे मामले की जानकारी नर्सिंग स्टाफ ने सुपेला थाने को दी है। सीसीटीवी कैमरे में और नर्सों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पत साजी में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...