भिलाई से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: 4 साल पहले पत्नी की हत्या कर नाली में फेंक दिया था शव… फिर हो गया था फरार… अब आया पुलिस के गिरफ्त में

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद उसके शव को नाली में फेक दिया था। अब इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302,201, 34 के तहत कार्रवाई किया है।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि 5 मई 2019 को फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग जामुल स्थित पुलिया के नीचे एक लाश मिली थी। जामुल पुलिस ने आसपास पूछताछ करने पर लाश का शिनाख्त शारदा पारा कैम्प 2 रजनी देवांगन के रूप में हुई। घटना में सह आरोपी सुरज देवांगन को पकड़कर जेल भेज दिया गया था। मृतका का पति लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन 4 साल से पत्नी की हत्या कर फरार था। जामुल पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि लोकेश को शारदा पारा कैम्प में देखा गया। पुलिस तुरंत पहुचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी लोकेश ने स्वीकार किया कि पत्नी रजनी की हत्या किया है।
आरोपी के पास से चाकू और लोहे का पाइप बरामद हुई है। इस कार्रवाई में टीआई जामुल याकूब मेनन और उनकी टीम का बड़ा योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...