प्लास्टिक सर्जरी के दौरान गई अभिनेत्री की जान, परिवार वालों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का इल्जाम

मल्टीमीडिया डेस्क। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानी-मानी कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज की जान प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से गई है। टीवी एक्ट्रेस फैट रिमूवल सर्जरी करवाने के लिए सोमवार को एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं। कहा जा रहा है कि शाम को अदाकारा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था जिस वजह से उनकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, माता-पिता को बताए बिना उसकी सर्जरी की जा रही थी।

हाल ही में जो खबर सामने आई है उसकी वजह से हर किसी को झटका लगा है। प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई गलती की वजह से कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की जान चली गई। ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज ने सर्जरी की बात अपने माता पिता को नहीं बताई थी। चेतना अपने दोस्तों के साथ ही हॉस्पिटल चली गई थीं। बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों ने डॉक्टर पर इल्जाम लगाया है। उनका यह भी कहना है कि सर्जरी बिना उचित उपकरण के की गई। एक्ट्रेस के माता-पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगाया और कहा कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर द्वारा की गई गलती से चेतना का निधन हुआ है। चेतना राज बेंगलुरु के अब्बीगेरे की रहने वाली हैं। अस्पताल के अधिकारी कह रहे हैं कि मौत सर्जरी के दौरान उसके फेफड़ों में पानी जमा होने के कारण हुइ है।



चेतना राज के पिता गोविंदा राज ने बताया कि उनकी बेटी को सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई तब तक ऑपरेशन शुरू हो चुका था। शाम तक, फेफड़ों में पानी और वसा भर जाने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। आईसीयू में समुचित सुविधाएं नहीं हैं। चेतना राज ने परविार से फैट रिमूवल सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी लेकिन परिवार ने उन्हें सर्जरी न कराने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की जानकारी के बिना उनकी सर्जरी हो रही थी।

उन्होंने कहा कि ‘अस्पताल की लापरवाही के कारण मेरी बेटी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने माता-पिता की सहमति के बिना और उचित उपकरण के बिना सर्जरी की है।’ उन्होंने कहा कि ‘मेरी बेटी स्वस्थ थी। वह बिल्कुल ठीक थी। वह अपने दोस्तों के साथ अस्पताल गई थी। किसी ने उसे सुझाव दिया है कि उसकी कमर में अधिक चर्बी है और परिवार के किसी सदस्य से परामर्श किए बिना वह सर्जरी के लिए आई थी। अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।’

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना का शव अस्पताल में है। कहा जा रहा है कि, पोस्टमार्टम के लिए चेतना के शव को किसी दूसरे हॉस्पिटल में ले जाया जाएगा। इसके साथ अस्पताल के खिलाफ कदम उठाते हुए चेतना के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करवाई है। अदाकारा ने ‘गीता’, ‘डोरसानी’, ‘ओलविना नीलदाना’ में काम किया था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘हवायामी’ में भी काम किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...