सलाखों के पीछे पहुंचीं ’डॉक्टर स्ट्रेंज’ मूवी की एक्ट्रेस… 8 साल की मिली जेल की सजा… जानिए क्या है पूरा मामला

मल्टीमीडिया डेस्क। हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) फैंस के बीच खूब पॉपुलर हो रही है. वहीं ‘डॉ स्ट्रेंज’ की एक्ट्रेस जारा फाइथियन (Zara Phythian) एक बड़े विवाद में फंस गई हैं. एक्ट्रेस जारा को चाइल्ड अब्यूज और शारीरिक प्रताड़ना के जुर्म में 8 साल जेल की सजा मिली है.

डॉक्टर स्ट्रेंज की एक्ट्रेस जारा पर आरोप था कि उन्होंने 13 से 15 साल की एक बच्ची के साथ सेक्शुअल अब्यूज किया है. इस मामले में उन्हें दोषी पाया गया. जिसके बाद नॉटिंघम क्राउन कोर्ट ने उन्हें 8 साल की जेल की सजा मिली. बताते चलें ये मामला साल 2005 और साल 2008 का है. इस मामले में जारा फाइथियन के पति विक्टर मार्के (Victor Marke) को भी सजा मिली है.

59 साल के विक्टर को उसी पीड़िता को प्रताड़ित करने के लिए 14 साल की जेल की सजा मिली है. इसी के साथ ही जारा और विक्टर अब कभी भी बच्चों के साथ काम नहीं कर पाएंगे. इसी के साथ ही दोनों को यौन अपराधियों के रजिस्टर पर साइन करने के लिए कहा गया है. बताते चलें जारा हाल ही में डॉक्टर स्ट्रेंज फिल्म में बेहद अहम किरदार निभाती दिखी हैं. ऐसे में ये एक्ट्रेस दर्शकों की नजरों में एक बार फिर से इस मामले को लेकर सामने आई हैं.

क्या था कोर्ट में माहौल
कपल को सजा के लिए एकसाथ कटघरे में पेश किया गया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर जारा के पति विक्टर के चेहरे के रंग उड़े हुए थे. पब्लिक गैलरी में जब उन्होंने ढेर सारे लोगों को उनकी तरफ देखते हुए देखा तो वे रो पड़े. वहीं जारा साथ में लगी सीट पर बैठ गईं. उस समय वह काफी बेचैन दिखाई पड़ रही थीं.

हालांकि उसी दौरान वह पब्लिक गैलरी में अचानक मुस्कुराती दिखाई दीं, उन्हें उस भीड़ में कोई पहचान वाला दिख गया था जिसे देख कर वह वेव करने लगी थीं. जज मार्क वाटसन ने इस दौरान कपल को सजा सुनाते हुए कहा कि उनका मानना है कि उन्होंन सेक्शुअल अब्यूज़ की पहले से ही प्लांनिंग की हुई थी.

बता दें, बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ (Doctor Strange in the Multiverse of Madness) हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने दुनिया भर में अच्छी खासी कमाई बटोरी है. भारत में फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के पार कमाई कर ली थी ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच में कितनी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...