भिलाई: बैंक मैनेजर ने की ग्राहकों से ठगी, 7 लाख रुपए से ज्यादा का किया हेरफेर, जानिए कैसे ग्राहकों को बनाता था ठगी का शिकार

भिलाई। बैंक के मैनेजर ने हितग्रहियों से ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि भारत फाइनेन्सियल इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा भिलाई 3 शाखा प्रबंधक भुनेश्वर कुंजाम ने शिकायत किया है कि कंपनी में पूर्व में पदस्थ कर्मी ग्राम कर्रामाल बरमकेला रायगढ निवासी संगम मैनेजर गोविंद राम यादव के द्वारा 72 हितग्राहियों से 7 लाख 73 हजार 588 रुपए का ठगी किया है। गोविंद राम महिला समूहों के सदस्यों के लोन, आर डी, प्रीपेमेंट, किश्त भुगतान राशि का गबन किया भारत फाइनेन्सियल इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा भिलाई 3 में 12 वर्षों संचालित है। जो इंडस्इंड बैंक के अंतर्गत कार्य करता है। 

गोविंद राम यादव के मीटिंग का विजीट कर विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं से मालूम चला कि हितग्रहियों के लोन का पैसा स्वयं रख लिया। आरोपी सदस्यों के खाते का पैसा आधारकार्ड अपडेट करने या ऐसी ही विभिन्न कारण बताकर झूठ बोलकर सदस्यों का अंगूठा लगवाकर करता था। लेकिन हितग्रहियों के पास बैंक का किश्त हमेशा बढ़कर आया करता था। परेशान होकर बैंक से शिकायत करने पहुचे हितग्रहियों को तब गोविंद के बारे में जानकारी हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...