CG – थाने में जिस युवक की आत्महत्या पर मचा था बवाल, उसकी पत्नी का शव मिला झारखंड में, मर्डर की आशंका

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के थाने में जिस युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, अब उसकी पत्नी का शव झारखंड में मिला। इसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर उसके पति और ससुर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। जहां पति गुरुचरण मंडल ने फांसी लगा ली थी। महिला के भाई बदला गिरी ने लाश की शिनाख्त रीना गिरी के रूप में की है।

झारखंड के गढ़वा पुलिस ने गबेलचंपा के कोयल नदी से लाश बरामद किया है। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। सिर पर गहरे चोट मिले हैं। पोस्टमॉर्टम में किसी वजनी वस्तु से हमले से मौत की पुष्टि हुई है।

दरअसल, रीना गिरी 29 सितंबर से लापता थी। गढ़वा पुलिस को 30 सितंबर को रीना की लाश लाश मिली। ये जगह संतोषी नगर यानी रीना के गायब होने वाली जगह से 80 किलोमीटर दूर है। गढ़वा पुलिस ने अननोन बॉडी होने के कारण रीना के शव को दफना दिया है।

उल्लेखनीय है कि, गरुरचरण मंडल की लाश थाने में मिलने के बाद कोतवाली थाने के सामने मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई थी। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे थे। कोतवाली थाने के सामने मृत युवक के परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया था। इसी झड़प में पुलिस थाने की रेलिंग भी टूट गई थी।

इसके बाद भी लोगों का आक्रोश थमा नहीं और हंगामा जारी रहा था। थोड़ी ही देर बाद थाने के बाहर जमा लोगों ने पुलिस वालों और थाना परिसर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। स्थित काबू से बाहर होता देख् पुलिस ने आंसू गैस के गोले थाने के सामने ही फेंकने पड़े थे। लेकिन उसका भी भीड़ पर कोई असर होता नहीं दिखा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...