मंडप सजा था, DJ बज रहा था, बारात लड़की के द्वार पर भी पहुंची पर शादी हो गई लड़के के दोस्त से; खुद की शादी में दूल्हे को डांस करना पड़ गया महंगा, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। चारों तरफ बज रहे शादी के ढोल , बारात आ गई लड़की के द्वारे , सज चुका है मंडप और होने वाली है शादी … अरे रुकिये रुकिये अभी शादी हुई नहीं है इस शादी में फिल्मों की तरह एक टिवस्ट है … तो बात कुछ यूँ है की दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। डीजे की धुन पर उसका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को बुलाकर उसे अपनी बेटी सौंप दी।

यह कहानी सुनने में फिल्मी नजर आ रही है, लेकिन इसमें सच्चाई है। घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी।

लड़के के पिता का यह भी कहना है कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया।

ऐसे मिला दूसरा दूल्हा
लड़के के पिता ने बताया कि द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से।

इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं।

दूसरे शख्स से शादी कर खुश है दुल्हन
दूसरे वर को पाकर दुल्हन प्रियंका बहुत खुश है। उसने कहा, ‘गनीमत है जो पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है। वह नाच रहा था और मैं वरमाला लेकर घंटों खड़ी रही। बारात में उसकी हरकत से हमारा पूरा परिवार आहत था। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई वक्त से पहले सामने आ गई।’

पहले लड़के ने भी अगले दिन रचाई शादी
शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद पहले दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले उसने डांस नहीं किया और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी। दूल्हे ने कहा कि जोड़ियां भगवान बनाता है और जहां, जिसकी शादी होने वाली होती है वहीं होती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सनकी पति की हैवानियत: अफेयर के शक में पत्नी...

सनकी पति की हैवानियत डेस्क। महाराष्ट्र में एक सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया....

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये...

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश डेस्क। महाराष्ट्र के बीड जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और पुलिस टीम ने भ्रष्टाचार...

पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे...

पति का दोस्त बना हैवान क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले...

इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड: घर में संदिग्ध...

डेस्क। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर ये...

ट्रेंडिंग