भिलाई में ढह गई निर्माणधीन स्कूल के छत की सेंटरिंग: हादसे में चार मजदूर मलबे में दबे… पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भिलाई। दुर्ग जिले में निर्माणधीन स्कूल के चाट की सेंटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे की चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए है। दरहसल भिलाई-3 में बन रहे जनता स्कूल के छत की सेंटरिंग भरभरा कर ढह गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के निचे दब गए। इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल है। सभी मजदूरों को को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां निर्माणकार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना किसी ठोस सपोर्ट के बड़ी छत की सेंटरिंग करके उसकी ढलाई की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले की ढलाई का कार्य होता वहां सेंटरिंग भरभरा कर गिर गई।

घटना स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस का अमला वहां पहुंचा। पुलिस ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के बाद मलबे में दबे चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी चोटें आई हैं। एक दो लोगों को मल्टिपल फैक्चर होने की बात कही जा रही है। एंबुलेंस को बुलाया गया और सभी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। सभी का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल मजदूरों की पहचान दारगांव धमधा निवासी खेमलाल निर्मलकर, राधिक नगर भिलाई निवासी शंकर, गनियारी निवासी केशू साहू और भिलाई तीन निवासी तेजराम निर्मलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर और केशू को ज्यादा चोटें लगी हैं। कुछ अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार संतोष साहू द्वारा काराया जा रहा था। पुलिस की जांच में लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा न तो मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे, ना ही उनका कोई मेडिकल या पीएफ दिया जा रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...