Bhilai News : चोरी की बाइक बेचने ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 3 साल में चुराई थी 14 बाइक

भिलाई। बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह तीन साल से वाहन चोरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 वाहन बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित ​कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि बांधा तालाब दुर्ग निवासी आरोपी कौशल साहू 3 साल से वाहन चोरी कर रहा था। मोहन नगर थाना क्षेत्र में ग्रीन चौक के पास सूर्यकांत चक्रधारी की बाइक चोरी हो गई। उसकी रिपोर्ट पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं मोहन नगर थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कौशल केटीएम बाइक बेचने धमधा नाका पुलिया के पास ग्राहक खोज रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...