भिलाई में वार्ड 47 के वार्डवासियों की मांग MLA देवेंद्र ने की पूरी; साई मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, श्री राधा कृष्ण मंदिर में बनेगा डोमशेड… वरिष्ठजनों के हाथों किया गया विकास कार्याों का ​भूमिपूजन

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज वार्ड 47 के लोगों को लाखों के विकास कार्य की सौगात दी है। 5 लाख की लागत से जनता की मांग पर मशाल चौक साई मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा 5 लाख की लागत से श्री राधे कृष्ण मंदिर में डोम शेड निर्माण कार्य किया जाएगा। ऐसे लाखों के विकास कार्यो का भूमिपूजन ​किया गया। जिसका आज विधायक यादव ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से पूरे विधि विधान के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया।

30 सितंबर को वार्ड 47 में प्रगति यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड में लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान वार्डवासियों के साथ मिलकर विधायक यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों का भूमिपूजन किए। वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। जब ​विधायक यादव वार्ड में पहुंचे तब लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

10 लाख की लागत से वार्ड के जर्जर सड़क का सीमेंटीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल पुरान गार्डन का संधारण कार्य किया जाएगा। इसमें 13.70 रुपए खर्च किए जाएंगे। पंजाबी मोहल्ले में पीडीएस भवन में स्वागत वार्ड के नागरिकों ने विधायक का जमकर स्वागत किया। फिर वॉर्ड 47 चौक संधारण कार्य (जागीर चौक ) 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। जिसका “भूमिपूजन” किया गया। 3 लाख की लागत से संगम चौक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का जीर्णोंद्धार कार्य किया जाएगा।

42 लाख की लागत से नेहरू स्कूल का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। 3.80 लाख की लागत से नेहरू स्कूल के पास गार्डेन निर्माण किया जाएगा। बिहारी मोहल्ले शिव मंदिर का निर्माण कार्य 4 लाख की लागत से की जाएगी। सिंधी भवन निर्माण कार्य 20 लाख की लागत से किया जाएगा। बैडमिन कोर्ट निर्माण कार्य (नहर के पास) 11.50 लाख की लागत से किया जाएगा। सम्राट अशोक की प्रतिमा का सौंदर्यकरण कार्य एवं खुशवाहा समाज में डोम शेड निर्माण कार्य

वार्ड 47 में प्रगति यात्रा के दौरान लोगों से मिलने के साथ विधायक यादव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किए। 37 लाख की लागत से वार्ड में सम्राट अशोक की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा कुशवाहा समाज में डोम शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। साथ ही संबंधित ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए। इसके लिए निगम ने ठेकेदार को काम दे दिया है। दोनों ही काम जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...