चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक… कई लोगों को रौंदती निकल गई आगे… CCTV में कैद हुई ये दर्दनाक हादसे का वीडियो, देखिए

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कई लोगों को रौंदती निकल गई आगे

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुलर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मेट्रो बस चला रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद जो भी सामने आया, वह रौंदते चला गया। इसी दौरान ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल एक वृद्ध की मौत हो गई है। इसके अलावा दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

ड्राइवर अपनी सीट पर मृत हालत में मिला
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोतवाली थाना के इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया कि बस आधारताल से रानीताल के लिए निकला था। जैसे ही बस दमोह नाका के पास पहुंची तो तभी ये हादसा हो गया। पलिस ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही पहुंचे थे लेकिन हमें ड्राइवर मृत हालत में मिला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे एक बस कई लोगों रौंदते आगे बढ़ रहा है। गनीमत रही कि आगे फुटपाथ से टकराकर बस रुक जाती है।

हिमाचल प्रदेश में भी एक घटना
ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले हिमाचल प्रदेश मे भी एक ड्राइवर को हार्ट अटैक आया था। ऊना जिले के बदहार गांव में चालक को दिल का दौरा पड़ने के बाद एक कार दुर्घटना की शिकार हो गयी थी। इसमें लगभग 11 लोग घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया था कि वे सभी कार से अपने घर लौट रहे थे लेकिन बदहार गांव पहुंचने पर चालक को दिल का दौरा पड़ा और वह कार पर से नियंत्रण खो बैठा , ऐसे में कार पलट गयी एवं सभी यात्री घायल हो गये। उनके अनुसार घायलों में मदनलाल, कृष्णा, माया देवी, उर्मिला देवी, प्रवीण कुमारी, साक्षी, सिमरन, प्रभजोत, गुरबचनी देवी, प्रोमिला देवी एवं चालक अशोक कुमार शामिल हैं। ऊना पुलिस ने हादसा का मामला दर्ज किया है तथा घटना की जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...