पति आए दिन जाता था ससुराल, वजह थी साले की खूबसूरत पत्‍नी… फिर महिला को लेकर फरार हुआ 6 बच्चों का बाप… इधर पत्नी परेशान

शेखपुरा। प्‍यार में इंसान सारी मर्यादा भूल जाता है। न तो उसे सामाजिक मर्यादा का ख्‍याल रह जाता है और न अपने बीबी-बच्‍चों का ख्‍याल। कुछ ऐसा ही हुआ है शेखपुरा जिले में। यहां साले की पत्नी के प्यार में पागल युवक अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर सरहज के साथ फरार हो गया। घटना से परिवार के लोग हैरान-परेशान हैं। आहत पत्‍नी शुक्रवार को बच्‍चों के साथ एसपी से गुहार लगाने पहुंची। हालांकि, अवकाश रहने की वजह से वह आवेदन नहींं दे सकी। उसे निराश लौटना पड़ा।

छह बच्चियों का पिता है युवक
मामला शेखपुरा प्रखंड के हथियावां पुलिस ओपी के गोसांयमढ़ी गांव का है। कन्‍हैया कुमार नामक युवक शादीसुदा है और उसकी छह बच्चियां हैं। पुत्र नहीं होने के कारण अक्‍सर वह पत्‍नी को ताने मारता था। पत्‍नी का कहना है कि वह बेटा नहीं होने के कारण नाराज रहता था। इस बीच ससुराल आते-जाते उसका लगाव मुंगेर में अपने साले की पत्‍नी से हो गया। इसके बाद वह अक्‍सर ससुराल जाने लगा। सरहज से उसकी नजदीकियां बढ़ती चली गई। कई बार रोकने-टोकने का भी असर उसपर नहीं हुआ। इसी क्रम में वह सरहज को लेकर फरार हो गया। महिला के बताया पति और उसके भाई की पत्‍नी कहां हैं इसकी कोई जानकारी हमें नहीं है।

गुजर-बसर के लिए मजदूरी कर रही पत्‍नी
पति के नहीं रहने से अब उसका गुजारा चलना मुश्किल हो गया है। वह छह बच्चियों का लालन-पालन कैसे करे। वह गांव में ही मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर कर रही है। उसके पति कहां हैं, इसकी जानकारी जेठ और जेठानी को है लेकिन वे कोई जानकारी नहीं देते। महिला ने बताया कि उसका भाई भी अपनी पत्‍नी की खोज में मारा-मारा फिर रहा है। लेकिन उनका पता नहीं चल रहा। शायद वे किसी दूर के शहर में रह रहे हैं।

Exit mobile version