नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की वीडियो सामने आई और वायरल हो गई। 29 मार्च को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में प्लेटफॉर्म पर एक धीमी गति की ट्रेन से टकराकर उसके नीचे गिरने वाली एक महिला की भयानक घटना हुई। पूरी वारदात रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो दिल दहला देने वाली है। इसमें महिला को ट्रेन के नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में कैंडेला नाम की एक महिला को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मुश्किल से चलते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि वह बेहोश होने लगती है। कुछ देर बाद, वह बेहोशी की हालत में आगे को आती है और धीमी गति से चल रही ट्रेन से पहले टकराती है और फिर प्लेटफॉर्म गैप में गिर जाती है।
प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने इस घटना को देखा और महिला के ट्रेन के डिब्बों के बीच गिरते ही दंग रह गए। घटना किसी चमत्कार से कम नहीं थी। गनीमत रही कि चलती ट्रेन के नीचे गिरने के बावजूद महिला बाल-बाल बच गई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
So this happened recently in #BuenosAires #Argentina
This woman apparently fainted and she fell under on an oncoming train, BUT SHE SURVIVED! She’s now out of the hospital 🙏 pic.twitter.com/EQA2V4foh9
— Diamond Lou®™ 🔞 (@DiamondLouX) April 19, 2022
वीडियो में महिला को प्लेटफॉर्म पर लेटे हुए भी देखा गया है। एम्बुलेंस में उसे ब्यूनस आयर्स अस्पताल ले जाया गया और वहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में महिला ने कहा कि वह नहीं जानती कि वह कैसे बची। कैंडेला को लगा कि दुर्घटना में जीवित रहने के बाद उनका पुनर्जन्म हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन के नीचे गिरी महिला को लोगों ने निकाला और फिर उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर अस्पताल भेज दिया।