नसबंदी करा चुके सरेंडर नक्सलियों के घर गूंजेगी किलकारियां, टेस्ट ट्यूब बेबी की मिलेगी सुविधा, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को एक नई सौगात दी है। अब वे भी माता-पिता बनने का सुख पा सकेंगे। सरकार उन सभी नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा देगी, जिनकी नसबंदी कर दी गई थी।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नक्सल संगठन ने सैकड़ों युवाओं को ना सिर्फ परिवार से अलग किया, बल्कि पिता बनने का हक भी छीन लिया। सरकार अब उनकी नसबंदी की भरपाई करेगी।

उन्होंने कहा कि टेस्ट ट्यूब बेबी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिससे जो लोग प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्ति में असक्षम हैं, वे भी माता-पिता बन सकते हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आमतौर पर टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया में लाखों रुपये का खर्च आता है, लेकिन आत्मसमर्पित नक्सलियों को यह सुविधा सरकार बिना किसी खर्च के देगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...