नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – “ठीक होने दीजिये सर! और नक्सलियों को मार गिराऊंगा”… CM साय बोले – घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा

रायपुर। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग निगम ने भेजा हाउसिंग बोर्ड कालोनी को डिमांड...

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लोगो से अपील कर कहा कि जितनी जल्दी करदाता संपत्तिकर की राशि जमा करेंगे। 6 प्रतिशत छूट...

SAIL के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का IISCO में...

आसनसोल, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का उद्घाटन 22 जून को, इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) बर्नपुर में निदेशक...

भिलाई में भी नया राशन कार्ड बंटना शुरू: वितरण...

भिलाई। भिलाई भिलाई क्षेत्रांतर्गत निवासरत नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण करने कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। जिसके अनुसार दो राशन दुकानों में...

छत्तीसगढ़ में शहीदों को अंतिम सलामी: नक्सलियों द्वारा IED...

बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में रविवार को नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो...

ट्रेंडिंग