CG – शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक… पति ने साथियों के साथ मिलकर की जमकर पिटाई… डंडे व टांगी से हमला कर किए नृशंस हत्या, 6 हिरासत में

The lover had come to meet his married girlfriend

अंबिकापुर। एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। महिला के पति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर डंडे व टांगी से हमला कर उसकी नृशंस हत्या (Brutal murder) कर दी। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली में मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात सामने आ रही है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी निवासी सोनू यादव पिता चंद्रिका यादव 30 वर्ष अपने 2 साथियों महेश यादव व विजय यादव के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात 9 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली बरपारा पहुंचा था। यहां से लौटने के दौरान रकेली गांव में ही मिथलेश यादव समेत आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद टांगी व डंडे से हमला कर दिया। यह देख महेश व विजय जान बचाकर भाग निकले, लेकिन हमलावरों ने सोनू यादव को बेदम पीटा। टांगी व डंंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे और अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा सामने
बताया जा रहा है कि मृतक सोनू यादव का मुख्य आरोपी मिथलेश की पहली पत्नी से प्रेम संबंध था। उससे मिलने ही सोनू यादव मंगलवार की रात पहुंचा था। वहां से लौटने के दौरान रास्ता रोक कर मिथलेश ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया था।

आरोपी हिरासत में
मृतक सोनू यादव के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मिथलेश यादव उसके साथी सुदामा यादव समेत 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...