दुर्ग में पत्रकार पर हमला करने वाला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार… पुलिस ने भेजा जेल, 5 आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे; जानिए मामला

दुर्ग। दुर्ग में पत्रकार के ऊपर हमला करने वाले मामले मुख्य आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार, उतई थाना में धारा 333, 109,3 (5) बी.एन.एस. के मामले में पत्रकार किशन हिरवानी उम्र 45 साल निवासी सेलुद पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने 5, सितंबर को ही जेल भेज दिया था। जिसमें भावेश साहू निवासी खोपली, भुवनेश्वर आग्नेकर निवासी गोंडपेण्ड्री, ऋषि ठाकुर निवासी गोंडपेण्ड्री, राकेश मारकण्डे निवासी गोंडपेण्ड्री और यतीश चन्द्राकर निवासी खोपली शामिल है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी देवानंद साहू उर्फ देवा निवासी अचानकपुर थाना उतई जिला दुर्ग घटना के बाद से लगातार गिरफ्तारी के डर से फरार होकर पुलिस से छिप रहा था। आरोपी देवानंद साहू के पतासाजी दौरान थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा देवानंद साहू के कई ठिकानों पर लगातार दबिश और रेड कार्रवाई की गई। जिससे आरोपी देवानंद साहू को 11 सितंबर को जे०एम०एफ०सी न्यायालय पाटन जिला दुर्ग के समक्ष पेश हुआ जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी देवानंद साहू को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...