नया रायपुर में कल दिखेगा भारतीय वायुसेना का दमखम, सारंग हेलीकॉप्टर टीम करेगी भव्य एयर शो, जानिए कहां होगी पार्किंग सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को अटल नगर, नया रायपुर स्थित सेंध तालाब में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर टीम भव्य एयर शो का प्रदर्शन करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस रोमांचक हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम में आम नागरिकों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस एवं यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक चलेंगी 20 बसें और 55 ई-रिक्शा

दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 20 बसों और 55 ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। वहीं, कुछ निर्धारित पार्किंग स्थलों से दर्शकों को पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा।

इन मार्गों से पहुंचेंगे दर्शक

1. पासधारी वाहनों के लिए व्यवस्था

माना विमानतल तिराहा से स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर बाएं मुड़ना होगा। इसके बाद सेक्टर-01 में रेलवे स्टेशन के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। यहां से बस, ई-रिक्शा अथवा पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।

2. रायपुर शहर से आने वाले वाहन

रायपुर शहर से आने वाले वाहन माना विमानतल तिराहा से स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर दाएं मुड़ेंगे। इसके बाद चंदूलाल चंद्राकर चौक होते हुए कबीर चौक से बाएं मुड़कर सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन की पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा।

3. दुर्ग, भिलाई और पचपेड़ी नाका से आने वाले वाहन

इस दिशा से आने वाले वाहन पचपेड़ी नाका चौक से कमल विहार चौक, सदानी दरबार, माना बस्ती अथवा केंद्रीय मार्ग होते हुए ऊपरवारा चौक पहुंचेंगे। यहां से दीनदयाल उपाध्याय चौक और कबीर चौक होते हुए सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन में वाहन पार्क कर सकेंगे।

4. धमतरी और अभनपुर से आने वाले वाहन

धमतरी एवं अभनपुर की ओर से आने वाले वाहन सेंट्रल मॉन्टफोर्ट स्कूल मार्ग से प्रवेश करेंगे। इसके बाद ऊपरवारा चौक, दीनदयाल उपाध्याय चौक और कबीर चौक होते हुए सेक्टर-04 स्थित अविनाश उपवन की पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।

5. बिलासपुर और बलौदाबाजार से आने वाले वाहन

इस दिशा से आने वाले वाहन मंदिर हसौद-नवागांव स्टेडियम मार्ग का उपयोग करेंगे। स्टेडियम के चारों ओर बनाए गए निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने के बाद पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे।

6. महासमुंद और आरंग से आने वाले वाहन

महासमुंद एवं आरंग की ओर से आने वाले वाहन नवागांव स्टेडियम मार्ग से होते हुए परसदा स्थित कोसा मैदान में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े कर सकेंगे। यहां से दर्शकों को पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा।

पुलिस की आम नागरिकों से अपील

पुलिस ने एयर शो देखने आने वाले नागरिकों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...

IPS राजश्री मिश्रा को दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी राजश्री मिश्रा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट...

महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी :...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में फरार चल रहे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को आखिरकार भारत लाया गया है। ओमान में हिरासत में...