खुर्सीपार में MLA यादव ने दी विकास कार्यो की सौगात: इन वार्डो में होगा निर्माण कार्य… वरिष्ठ नागरिकों ने किया भूमिपूजन

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है। वार्ड 43 और 44 में भी विकास कार्य किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की मांग पर उन्हें विकास कार्यों की सौगात दी है। जिसका आज भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से भूमिपूजन कार्य संपन्न करवाया।

गौरतलब है कि वार्ड 43 बापू सरोवर में मंच निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बापू नगर में सार्वजनिक कक्ष चबूतरा का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड 44 राम जानकी मंदिर में भवन निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इन तीनों विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन इन वार्डों में किया गया। जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया है।

इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक यादव का दिल से आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। तेजी से हाे रहे विकास कार्यों से खुर्सीपार की तश्वीर बदल गई है। कुछ दिनों पहले ही जब विधायक यादव भेंटमुलाकात करने के लिए वार्ड पहुंचे थे, तभी वार्डवासियों ने इन विकास कार्यों की मांगों को पूरा करने की बात रखी थी। लोगों के साथ वार्ड का भ्रमण किए थे और सरोवर, बापूनगर, रामजानकी मंदिर भी गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव,...

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के...

CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से...

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...