फिल्म में काम दिलाने का दिया झांसा, पहले चलती कार में फिर होटल में ले जाकर मॉडल के साथ किए गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। देश में चौतरफा विरोध और प्रदर्शनों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. यहां तीन युवकों ने मिलकर एक मॉडल को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपियों ने पहले चलती कार में पीड़िता के साथ गैंगरेप किया, उसके बाद होटल में ले जाकर भी उसके साथ बलात्कार किया. पीड़ित मॉडल ने चिनहट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि वह पेशे से एक मॉडल है. आरोपियों ने उसे फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्तीविपिन सिंह नाम के युवक से हुई थी. वो कानपुर से लखनऊ उससे मिलने पहुंची थी. यहां आरोपी विपिन ने उसे कार में बिठाया और फिर उसे एक होटल में ले गया.

पीड़िता के मुताबिक उसके होटल में जाने के बाद वहां आरोपी के तीन दोस्त और आ गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विनय सिंह, ईनाम सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और मॉडलिंग करती है. आरोपी ने उसे फोन कर एक डायरेक्टर से मिलाने के लिए लखनऊ बुलाया था. वो 28 अगस्त चिनहिट के मटियारी चौराह पर पहुंची थी.

गाड़ी और होटल में किया रेप
पीड़िता लखनऊ पहुंची तो विपिन उसका इंतजार कर रहा था. इसके बाद आरोपी विपिन स्कॉर्पियो से उसे होटल ले गया. होटल में एक युवक को फिल्म का डायरेक्टर बताकर उसकी मुलाकात कराई, इसके बाद सभी आरोपी उसे छोड़ने के बहाने गाड़ी में उसके साथ बैठ गए. पीड़िता के मुताबिक उन लोगों ने रास्ते में उसे कुछ सुंघाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया, फिर तीनों उसे होटल के कमरे में ले गए, जहां फिर से उसके साथ गैंगरेप किया गया. जब पीड़िता की आंखें खुलीं तो वह होटल के कमरे में थी. उसके शरीर पर चोट के निशान थे.

दो आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. इस मामले में डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि फिल्म में पीड़िता को काम दिलाने के नाम पर बुलाया गया और फिर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया. पीड़िता की शिकायत परसुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. तीसरे की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...