CG – नवविवाहिता की हत्या कर बाड़ी में दफनाया: एक महीने पहले ही हुई थी शादी… पति ने ले ली पत्नी की जान… बदबू फैलने पर हुआ खुलासा

नवविवाहिता की हत्या कर बाड़ी में दफनाया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक नवविवाहिता के हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को मारकर 2 फीट गड्ढे में गाड़ दिया। उनकी शादी अभी महीनेभर पहले ही हुई थी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। बाड़ी से बदबू उठने पर लोगों को लाश दबे होने की जानकारी हुई। मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 22 वर्षीय रेशमी वर्मा है। वह कुल्लू गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, एक महीने पहले 18 फरवरी को ही ग्राम लुक के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। मृतका की सास बीरन बाई ने बताया कि, वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसे पैर छूकर विदा किया था।

रेशमी वर्मा की सास बीरन बाई ने बताया कि वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसके पैर छूकर विदा किया था। सोमवार को जब वह घर लौटी तो बड़े बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि आपके बेटे-बहू ओमप्रकाश और रेशमी बिना बताए कहीं चले गए हैं।

इसके बाद आनन-फानन में परिवार ने इसकी सूचना थाने में दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन तक दोनों की तलाश की गई, दोनों कहीं नहीं मिले। इसके बाद गुरुवार सुबह मृतिका की सास बाड़ी में राख फेंकने निकली थी, तभी उसे बदबू आई।

पास के गड्ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। रेशमी वर्मा के भाई करण वर्मा ने आरोप लगाया है कि पति ओमप्रकाश और परिवार वालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जिसने हत्या की वह 7 भाई हैं, आरोपी तीसरे नंबर का बेटा है। पुलिस अभी 6 बेटे और पिता को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। मामले में बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने कहा कि जांच के बाद ही जानकारी दे पाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...