शादी के तुरंत बाद दुल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत: लौट रही बारात को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही हो गई दोनों की मौत

शादी के तुरंत बाद दुल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत,लौट रही बारात को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा

नालंदा: जिले के गिरियक थाना इलाके के पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर ने तेज भागने के दौरान अनियंत्रित होकर कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार में सवार दूल्हा-दुल्हन की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. आनन-फानन में घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने कार में फंसे दूल्हे और दुल्हन को बाहर निकाला लेकिन मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी. वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से दूल्हे के जीजा को इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भेज दिया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात गिरियक आई थी. शादी होने के बाद शनिवार की शाम कार से दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी. इस दौरान पुरैनी गांव के पास अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गिरियक थाना इलाके के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में मृतक दुल्हन की पहचान हुई है. वहीं, दूल्हे की पहचान नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है. इस सड़क हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के संबंध में गिरियक थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद कार में सवार दूल्हा-दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जिस ट्रैक्टर से घटना हुई है, चालक उसे लेकर फरार हो गया. जांच के बाद जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...