CG – दो साल पहले हुए लव मैरिज का दर्दनाक अंत: झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी मायके… लेने पहुंचा पति, नहीं जाउंगी बोलने पर कैंची से हमला कर ले ली जान… फिर खुद का भी रेत दिया गला

दो साल पहले हुए लव मैरिज का दर्दनाक अंत

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

विधानसभा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार शाम को हुई। शनिवार को पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और हत्यारे पति से भी पूछताछ के प्रयास हो रहे हैं। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक पल्लवी डहरिया नाम की युवती का अपने पति मोहरदास से झगड़ा हुआ था। इसी वजह से पल्लवी अपनी नानी के घर आई थी। मोहर उसे लेने पहुंचा तो पल्लवी ने लौटने से इंकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर घर पर रखी कैंची से पति ने वार कर दिया। वो तब तक कैंची पत्नी के शरीर में घोंपता रहा जबतक उसकी जान न चली गई।

पल्लवी डहरिया का सिमगा के रहने वाले मोहरदास डहरिया से नौ जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। पांच मार्च 2023 को सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने परिजनों के घर पल्लवी चली गई। घर वालों को युवती ने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है।

मोहरदास, पल्लवी को लेने आया तो लड़की के परिजनों ने कहा- मारपीट क्यों करते हो। पत्नी को साथ में नहीं रखना तो मत रखो। यहीं छोड़ दो। तब मोहरदास ने कहा कि मैं इसे साथ लेकर जाउंगा। वो जबरन पल्लवी को कमरे से खींचकर ले जाने लगा, पल्लवी ने रोका तो सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर उसने पल्लवी के सीने, गले और पीछे पीठ में 8 से 9 बार वार कर दिया। घटनाक्रम के दौरान मौजूद नानी ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रूका। हत्या के बाद उसने उसी कैंची से खुद का गला रेतने की कोशिश की।

लड़की की नानी ने अपने बेटों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच मोहरदास ने अपना गला और हाथ काट लिया और शव के पास बैठा रहा। पुलिस की टीम पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का स्पेशल गिफ्ट…...

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं से आज दुर्ग कोर्ट पहुंच कर "वन नेशन वन इलेक्शन" के...

ट्रेंडिंग