CG – घुमाने के बहाने महिला को खींच के बैठा लिए कार में, फिर जंगल ले जाकर किए गैंगरेप, तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घुमाने के बहाने महिला को खींच के बैठा लिए कार में, फिर जंगल ले जाकर किए गैंगरेप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के GPM में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था। रेप करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, घुमाने ले जाने के बहाने आरोपियों ने महिला को अपनी में बिठाया और जंगल की तरफ ले गए। वहां इन लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से काम की तलाश में निकली थी। वापसी के दौरान उसने देखा कि, धनौली निवासी दिनेश चंद्रा, ग्राम टिकठी के लालू और बबलू चंद्रा समेत तीन लोग सफेद रंग की कार में उसके बच्चों को लेकर कहीं जा रहे थे। जब उसने पूछा तो उन्होंने उसे जबरन खींचकर कार में बिठा लिया। फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

इसके बाद महिला मरवाही थाना पहुंची और उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार को भी जप्त कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...