अजीबोगरीब: ATM काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस के उड़े होश… लेकिन चोर की जगह आधी रात को एटीएम में रोमांस करते मिला प्रेमी जोड़ा

ATM काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस के उड़े होश

पटना। पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एटीएम काटने की सूचना पर पुलिस आननफानन मौके पर पहुंची तो एटीएम केबिन में शातिर बदमाश की जगह प्रेमी जोड़ा मिला। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

कंकड़बाग थाना पुलिस को आधी रात को सूचना मिली कि शालीमार मोड स्थित एटीएम को काटने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे लेकिन वहां एटीएम काटते कोई नहीं मिला बल्कि एक प्रेमी जोड़ा एटीएम केबिन में था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों से पूछताछ में जुट गई। पूछताछ में सामने आया कि लड़का और लड़की मेडिकल के छात्र हैं। पुलिस ने पूछताछ और सत्यपान के बाद दोनों को छोड़ दिया।

पुलिस को एटीएम काटने की सूचना देर रात ढाई बजे एटीएम कंट्रोल रूम के कर्मी ने दी थी। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मी सीसीटीवी कैमरे से एटीएम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एटीएम केबिन में लड़का-लड़की को देखा। दोनों एटीएम के केबिन में काफी देर से थे। दोनों न पैसे निकाल रहे थे और न ही बाहर जा रहे थे। दोनों की भूमिका संदिग्ध लगने पर कंट्रोल रूम में बैठे कर्मी ने फौरन कंकड़बाग थाने में फोन कर सूचना दी कि एटीएम काटने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रेमी जोड़ा पुलिस को देखकर सहम गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...