छत्तीसगढ़: छात्रा से छेड़छाड़ करता था प्रिंसिपल, मामला दर्ज होने के बाद से फरार था, अब आया गिरफ्त में, पुलिस ने प्राचार्य पर पांच हजार का ईनाम भी रखा था

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में छेड़छाड मामले में फरार प्राचार्य को झिलमिली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद थाना-चौकी प्रभारियों को आपराधिक प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कड़े निर्देश दिए थे।

npg.कॉम की खबर के मुताबिक छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में चन्द्रमेढ़ा स्कूल के प्राचार्य अरूण पाण्डेय के विरूद्व थाना झिलमिली में धारा 354(क)(1)(2), 509 भादवि व 3(2)(व्ही)(आई) एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से ही आरोपी प्राचार्य फरार था। ASP हरीश राठौर के नेतृत्व में गुरूवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने फरार प्राचार्य को जरही में घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपये ईनाम भी रखा गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...