दुनिया का पहला मामला: काम का था इतना प्रेशर, की सीढ़ियों से कूदकर रोबोट ने दे दी जान, 9 घंटे की थी शिफ्ट करता था रोबोट

डेस्क। पूरी दुनिया में एक खबर से हड़कंप मच गई है. यह खबर आत्महत्या की है, लेकिन ये आत्महत्या किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक रोबोट ने की है. बताया जा रहा है कि वो काम के प्रेशर को नहीं झेल पाया और उसने जान दे दी.

डेली मिरर की रिपोर्ट में इस आत्महत्या को लेकर विस्तार से खबर छपी है. रिपोर्ट के मुताबिक एक रोबोट जो सेंट्रल साउथ कोरिया के नगर निगम के कामों में सहायक के तौर पर काम कर रहा था, उसने काम के बोझ से तंग आकर आत्महत्या कर ली. सेंट्रल साउथ कोरिया की नगर पालिका के एक अधिकारी ने रोबोट के आत्महत्या की पुष्टि की है.

उसने बताया कि रोबोट काम कर रहा था और अचानक सीढ़ियों के नीचे गिर गया. इसके बाद जब सबने जाकर देखा तो वो एक्टिव नहीं था. वो ‘मर’ चुका था. इतना ही नहीं अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की घटना से पहले रोबोटे ठीक उसी तरह इधर-उधर घूम रहा था जैसे परेशान व्यक्ति घूमता है.

हालांकि अब इस पूरे मामले की असली वजह पता लगाने की कोशिश हो रही है लेकिन फिलहाल तनाव ही मुख्य वजह बताया जा रहा है. जब रोबोट सीढ़ियों से गिरा तो उसके शरीर के तमाम पुर्जे इधर-उधर बिखर गए. अब उन्हें अधिकारियों ने रोबोट का डिजाइन करने वाली कंपनी को भेजा जा चुका है. अब आगे की जांच वही करेंगे. जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाले रोबोट नगर पालिका में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट करता था.

रोबोट की आत्महत्या के बाद इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि साउथ कोरिया में रोबोट के प्रति जबरदस्त आकर्षण है ये बात पूरी दुनिया में मशहूर है. ऐसे में एक रोबोट का इस तरह से खुद को खत्म करना दुनिया के लिए चौंकाने वाली खबर है. सवाल उठता है अगर रोबोट काम से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं तो इंसानों की क्या हालत होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...