दुर्ग जिले के 4 नगर पालिका निगम और एक नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है रोका छेका महाअभियान; 4-4 दिन प्रत्येक क्षेत्र में आवारा मवेशियों को पकड़ने निकलेगा दस्ता… पहलेदिन0न 74 पशु को भेजा गया

दुर्ग। दुर्ग जिले के 4 नगर पालिका निगम और एक नगर परिषद एक साथ सयुंक्त मुहीम चलाते हुए आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए रोका छेका अभियान चलाया गया। दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर रोका छेका संकल्प अभियान के तहत् आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई,भिलाई- चरौदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा संयुक्त रूप से तिथिवार कार्यवाही की जाएगी। आज रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया चलाया गया।

दुर्ग निगम, भिलाई निगम, रिसाली निगम एवं भिलाई चरोदा निगम व कुम्हारी नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा सभी निकायों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से दुर्ग में हो चुकी है और आज 74 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। इन चारों निकायों के द्वारा प्रत्येक एक निकाय में 4 दिवस तक फिर दूसरे निकाय में 4 दिवस तक इस प्रकार से पांचों निकायों में अभियान चलाया जा रहा है।

दुर्ग में इसको लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्रवाही के मौके पर नोडल अधिकारी (अतिक्रमण) दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के अलावा टीम अमला मौजूद रहें। दुर्ग,रिसाली एवं भिलाई चरोदा एवं कुम्हारी में भी इसी प्रकार से अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। दुर्ग निगम की टीम ने शहर के प्रमुख सड़क और अंदरूनी क्षेत्र की सड़को पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है।आज से चलाये जा रहे विशेष अभियान में वाय शेप ओवरब्रिज से पटेल चौक

राजेन्द्र पार्क चौक, सुआ चौक से महाराजा चौक,बोरसी क्षेत्र,महाराजा चौक,स्टेशन रोड़ अग्रेसन चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की गई है।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत महाअभियान निकाय क्षेत्र में चलाया जा रहा है। नगर निगम लोकेश चन्द्राकर ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।