टाइल्स फिटिंग करते समय मजदूर के पैर में जा गिरा टाइल्स… कट कर लटक गया था पैर का पंजा… भिलाई के हाइटेक हॉस्पिटल में हुई सफल सर्जरी, अब फिर से चल पाएगा मजदूर

भिलाई। एक 30 वर्षीय युवक के पैर का पंजा कट कर लट गया था। बंगाल का यह युवक वह टाइल्स फिटिंग मजदूर है। उसे तत्काल हाइटेक लाया गया जहां बिना वक्त गंवाए विशेषज्ञों की टीम ने उसकी सर्जरी कर दी। सर्जरी सफल रही है और युवक खड़ा भी हो पा रहा है। कुछ ही समय में वह फिर चलने फिरने लगेगा।


हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ नवील शर्मा एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ दीपक सिन्हा ने बताया कि मरीज को एक अगस्त को यहां लाया गया था। उसके दाएं पैर का पंजा पूरी तरह से लटक गया था। पंजे को ताकत देने वाली पेशियां (टेण्डन्स) तथा नसें भी कट कर अलग हो चुकी थीं। समय रहते सर्जरी कर इन सभी को जोड़ दिया गया। इसलिए रिकवरी भी तेज हो गई। मरीज अब पूरी तरह ठीक है। वह पैर की सभी उंगलियां चला पा रहा है।


मरीज सिफौल एस ने बताया कि वह एलएण्डटी की साइट पर काम कर रहा था। तभी टाइल्स फिसल कर उसके पैर पर आ गिरा। एक क्षण को तो लगा कि पंजा कटकर अलग हो गया है। इसके बाद उसे कुछ भी पता नहीं। अब स्थिति काफी अच्छी है।


डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मरीज को तत्काल अस्पताल लाए जाने से ही हम उसका पैर बचा पाए। युवक पेशे से टाइल्स मिस्त्री है। यह उसकी रोजी रोटी से जुड़ा हुआ मामला था। हमें खुशी है कि हम उसका पैर बचा पाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़...

CM साय का जनदर्शन : 26 नवंबर को मुख्यमंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अवसर मिलने जा रहा...

कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का शिकंजा :...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है। अधिकारी पर...

तीन तूफानों से छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। शनिवार...