Durg News: पत्नी ने की आत्महत्या, रील बनाने को लेकर दंपत्ति में आए दिन होता था झगड़ा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर खुदकुशी कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अंजली साव (35) है, जो भिलाई क्षेत्र की रहने वाली थी। अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और रील बनाती थी, लेकिन यह उसके पति को पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार को जब बच्चे ट्यूशन गए तो उसने जान दे दी।

इससे पहले ग्राफिक्स डिजाइनर युवक ने गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी पत्नी पर गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कराने का आरोप लगाया था। वहीं, एक अन्य घटना में दो भाइयों के साथ रह रही बहन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...