CG – डाककर्मी से पत्नी बना रही थी संबंध, पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया: अगले दिन घर से 500 मीटर दूर खेत में पेड़ पर लटकती मिली महिला की लाश… जानिए क्या है पूरा मामला

The wife was having a relationship with the postman, the husband saw it

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का नाम लाकेश्वरी चंद्राकर था। उसकी लाश घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लाकेश्वरी चंद्राकर (33 वर्ष) का पड़ोस में ही रहने वाले गणेश मंडावी (35 वर्ष) के साथ अवैध प्रेम संबंध था। शाम साढ़े 7 बजे महिला का पति प्रमोद कुमार चंद्राकर (37 वर्ष) जब ड्यूटी से घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को गणेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही मौके से भाग निकले। वहीं अगले दिन पत्नी की लाश खेत में फांसी पर लटकी दिखाई दी।

मृतिका के पति ने बताया कि उसे किसी के नामकरण संस्कार में जाना था। इसके लिए वो अपने घर जल्दी लौट आया। शाम 7:30 बजे जब वो अपने घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी। इस पर वो घर से थोड़ी ही दूर बनी झोपड़ी में पत्नी को ढूंढने के लिए गया, तो वहां उसकी पत्नी पड़ोस में ही रहने वाले गणेश मंडावी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दी। उसने अपनी पत्नी और उस लड़के को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों भाग गए।

इसके बाद उसने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के साथ अवैध संबंधों में पाए जाने वाले व्यक्ति गणेश मंडावी के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने बुधवार रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। इधर महिला रातभर घर नहीं लौटी। गुरुवार सुबह उसकी लाश घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में पेड़ से लटकती मिली।

गांववालों ने महिला की लाश को देखकर उसके पति को सूचना दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पति का बयान पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गुरुवार को SDM कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका का पति गाड़ी मैकेनिक है और दंपती की एक 12 साल की बेटी है। वहीं आरोपी डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट है। उसकी पत्नी अपने पहले बच्चे के लिए गर्भवती है। ऐसी खबर सामने आने के बाद आरोपी के ससुराल वाले अपनी बेटी को लेकर मायके चले गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...