पति के साथ मनगटा घूमने गई महिला हुई लापता: पेट्रोल भरवाने 500 मीटर दूर छोड़ गया था पत्नी को… वापस आने पर महिला मिली गायब… फोन भी आ रहा स्विच ऑफ, जांच में जुटी अंजोरा पुलिस

भिलाई। पति के साथ मनगटा घूमने गई पत्नी अचानक लापता हो जाने से सनसनी फैल गई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का अपराध कायम कर जांच में लिया है। अंजोरा पुलिस ने बताया कि 13 मई को ग्राम परसाही उतई निवासी गुलशन देशमुख अपनी पत्नी नंदनी देशमुख को लेकर मनगटा डोंगरी घुमने गये थे।

मनगटा से लौटते समय रसमडा चौक बाईपास रोड पर स्थित बंद पेट्रोल पंप के सामने पत्नी को छोड़कर अन्य पेट्रोल पंप में 500 मीटर दुर में पेट्रोल भरवाने गुलशन वाहन लेकर गया था। वाहन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी वहां से गायब मिली।

आसपास खोजबीन करने के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। नंदिनी का मायका ग्राम तिरगा निवासी सुकलुराम डहेरिया की नातिन होना बताया गया है। परिजनों ने बताया कि नंदिनी का विवाह 4 वर्ष पूर्व पहले हुआ था। पति गुलशन बीएसपी प्लांट में ठेकेदारी में काम करता है। दोनों का बच्चा नहीं है।

नंदिनी के पास मोबाइल है लेकिन स्वीच ऑफ बताने से कई संदेह को जन्म दे रहा है। फिलहाल अंजोरा पुलिस जांच में जुटी हुई है। अंजोरा चौकी प्रभारी सुंधाशु बघेल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद गुमशुदगी कायम कर पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।


Exit mobile version